झारखंड: सरकार के दिशा निर्देशो का शत प्रतिशत पालन नहीं करने वाले झारखंड के लगभग साढ़े 5 हजार प्रज्ञा केंद्र के ID को CSC के द्वारा ब्लॉक कर दिया गया है,जिससे बीते लगभग 20 दिनों से केंद्र के संचालक और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर विभाग के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का अधिकतर कार्य प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से संपन्न होती है जिसका कई लोग इस सुविधा का दुरुपयोग करने लगे थे, वहीं कई केंद्र गुमटीनुमा दुकान में संचालित हो रही थी साथ ही, तय राशि से ज्यादा की वसूली करने की भी शिकायत मिल रही थी। जिसके आलोक में सरकार ने संचालकों के लिए गाइड लाइन जारी की गई,उन दिशानिर्देशों का कॉमन सर्विस सेंटर दिल्ली मुख्यालय द्वारा प्रज्ञा केंद्र के समीक्षा के साथ निरीक्षण किया गया जिसमें त्रुटि पाए जाने वाले प्रज्ञा केन्द्रों के ID को ब्लॉक कर दिया गया।

इसे लेकर विभाग द्वारा दी गई आंकड़ों के अनुसार झारखंड में 5 हजार चार सौ 83 केन्द्रों के ID को बंद कर दिया गया। जिसमें सबसे ज्यादा रांची में 732 और सबसे कम सिमडेगा में 19 केंद्र है, वही जमशेदपुर में 900 से ज्यादा संचालित केंद्रों में से 199 केंद्र प्रभावित हुआ है।
जिससे आम लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वैसे CSC के मानकों के अनुसार संचालकों को एक बेहतर दुकान, CSC कॉमन ब्रांडिंग बैनर, रेट चार्ट लगाना अनिवार्य किया गया है,जिसका अनुपालन करने की सूचना, जिला प्रबंधक को देना है जिसका अधिकारीयो द्वारा निरीक्षण करने के उपरांत दिल्ली मुख्यालय से ID को पुनः आरंभ कर दी जाएगी। फिलहाल जमशेदपुर में 199 में से लगभग 12 केंद्र आरंभ हो चुके है जल्द ही अन्य को भी आरंभ कर दिया जाएगा।




