रांची:Giridih. झारखंड के गिरिडीह जिले में होली जुलूस के दौरान हुई झड़प में संलिप्त 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. झड़प की सुचना मिलते ही गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने कमान संभालते हुए, पल-पल की सूचना लेते और देते रहे अधिकारियों को दिशा निर्देश । दोनों पक्षों से अभी तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरिडीह के घोड़थंबा इलाके में शुक्रवार को जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए और कई दुकानों और वाहनों को आग लगा दी गई थी. जिसे सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने घटनाओं पर पैनी नजर रखते हुए अधिकारियों के दिशा निर्देश देते रहे। खोरीमहुआ अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राजेंद्र प्रसाद ने ‘‘मामले में दोनों पक्षों से कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया कि झड़प के दौरान चार अस्थायी दुकानें, पांच मोटरसाइकिलें और दो चार पहिया वाहन आग के हवाले कर दिए गए थे.

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉक्टर बिमल कुमार ने झड़प के विषय में बताते हुए कहा कि झड़प में शामिल लोगों को पकड़ने और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है, और घटनाओं पर पैनी नजर रखी जा रही है। ‘‘स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश जारी है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है. पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर अभी तक पुलिस द्वारा 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है,और अभी कार्रवाई जारी है।




