Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : जेम्को से सलगाझुड़ी जाने वाली रोड में जुस्को की मेन पाईप फट गई है जिससे पूरी बस्ती में पानी सप्लाई बंद है. स्थानीय निवासी करनदीप सिंह ने बताया कि जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया द्वारा नाली निर्माण का कार्य कई दिनों से चालू है.
Advertisement

जो आज जेसीबी से काम करते-करते पानी की पाइप फट गई है, वहीं उन्होंने बताया है कि बिना सेफ्टी के जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया की तरफ से काम किया जा रहा है, साथ ही उन्होंने बताया कि पाइप फटने की सूचना जुस्को में दे दी गई है. पाइप फटने से पूरी बस्ती का पानी बंद है.
Advertisement




