
रांची : देश के कोने-कोने में अयोध्या से आये पवित्र मंत्रोअक्षत कलश की पूजा अर्चना व परिक्रमा की गूंज, गूंज रही है । झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न स्थानो पर चौक चौराहे पर, गलियों में अयोध्या से आये पवित्र मंत्रोअक्षत कलश की पूजा अर्चना व परिक्रमा के साथ गली-गली में जय श्री राम की उद्घोष से गूंज उठा। लगभग हजारों की संख्या में महिला पुरुष बच्चे लड़के लड़कियां युवा वर्ग जोश के साथ घर-घर जाकर लोगों को संदेश पहुंचा । अक्षत कलश यात्रा बजरंग दल के संयोजक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में निकला गया। मुख्य रूप से जुलूस में
मनोज सिंह, सुनील शर्मा, पवन सिंह, अमित सिंह देव, अजीत सिंह,प्रेम, कारण, आकाश , रिशव, राजन कुमार सिंह दुर्गा देवी, रश्मि साहू, सुनीता मिश्रा, दुलारी झा, सोनी देवी, निर्जा देवी, काफी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित थे।




