Advertisements
जमशेदपुर : ईसाई समुदाय के महत्वपूर्ण पर्व गुड फ्राइडे जमशेदपुर के द गिरजा घरों में मनाया गया। शहर के विभिन्न गिरजाघरो में ईसाई धर्म के लोग यीशु के प्रति पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ प्रार्थना किए। पर्व को लेकर यह मान्यता है कि उसके प्रभु यीशु मानवता, प्रेम और अहिंसा के लिए हंसते-हंसते सूली पर चढ़ गए थे। इसलिए इस दिन को उनके त्याग और बलिदान के लिए याद किया जाता है।यही वजह है कि इस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने के बाद भी इस दिन को गुड फ्राइडे कहा जाता है।
Advertisement






