Saraikela (संजीव मेहता) : आईडीटीआर आदित्यपुर में वीबीडीए एवं ब्लड बैंक जमशेदपुर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. समाचार लिखे जाने तक करीब एक सौ यूनिट रक्तदान हो चुका था जबकि दो सौ से अधिक छात्र -छात्राओं ने रजिस्टेशन कराया है. इस अवसर पर आईडीटीआर के एमडी आनंद दयाल ने बताया कि रक्तदान महादान है. खून किसी कंपनी में नही बनाया जा सकता.

दान के माध्यम से ही खून की कमी को पूरा किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सोसल वर्क में आईडीटीआर हमेशा से अपनी भूमिका निभाता आया है. कैंप का संचालन सुमीत सिंह ने किया. इस अवसर पर वीबीडीए की ओर से सुदीप बेरा, गौरी मुखर्जी, सिमान, अशोक महतो, ब्लड बैंक की ओर से श्री अभिषेक, रवि, विशाल, समीरन, श्रीदीप, हीरा, सलीम तथा डा.अंजली उपरिथत थीं. जबकि आईडीटीआर की ओर से वोलिनटियर के रूप में सुधांसु, मुष्कान, दीया, परशुराम, अंश, आकाश, सुमित, मोहिनी, आकाक्षा, तथा काफी सख्या में आईडीटीआर के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.




