जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत रामदास भट्टा निवासी फिरदौस गद्दी के 6 वर्षीय पुत्र आरिश गद्दी का कल देर शाम मुर्शिदाबाद के मजदूरों ने अपहरण कर लिया. मामले की जानकारी मिलने पर बिष्टुपुर पुलिस ने चांडिल घाटशिला बहरागोड़ा व आदित्यपुर मार्ग पर अलर्ट जारी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है, देर रात तक आरिश के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है,

जिस कारण परिवार के लोग बदहवास होकर उसे खोजने के लिए कई मार्ग पर निकल गए हैं, आरीश बिष्टुपुर स्थित नारभेराम स्कूल के एलकेजी का छात्र है, परिवार के लोग निजी गाड़ी से गालूडीह टोल प्लाजा पहुंचे जहां टोल प्लाजा के कर्मियों ने कहा कि एक लाल रंग की गाड़ी में एक बच्चा को देखा गया है, अपहरण करने वाले में मुर्शिदाबाद का मजदूर आसिफ और इमरान है, हालांकि पुलिस इधर देर रात तक बच्चे की खोज में लगी हुई है, वहीं पुलिस मजदूरों के घर पहुंच जांच की तो पूरा सामान गायब मिला, मजदूर भी वहां से फरार है, फिलहाल मामले पर पुलिस कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है, जल्दी गिरफ्तारी की बात कर रही है।



