
जमशेदपुर: जमशेदपुर उत्पाद विभाग की ओर से बिरसानगर के हुरलंग जंगल में छापामारी कर अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त किया है। यह करवाई आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर की गई। इस अभियान में छापामारी स्थल पर 9000 लीटर जावा महुआ को नष्ट किया गया। वहीं 80 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। घटनास्थल पर दो भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया। उत्पाद विभाग के अधिकारी प्रेम कुमार उरांव ने बताया अवैध भट्टी का संचालक मोहन कर्मकार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा की छापामारी कर लौटते वक्त साकची जेल गेट के समीप अवैध अंग्रेजी शराब ले जाते हुए दो स्कूटी को पीछा कर पकड़ा। जिनके पास से 108 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
इस दौरान एक स्कूटी चालक फरार होने में कामयाब रहा। जबकि सतीश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।जिनके द्वारा बताया गया की इसका संचालन बिनोद सिंह करता है।विभाग ने विनोद सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।




