Advertisements
चांडिल में हाइवा में भीषण आग लगने की घटना सामने आयी है। चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल गोलचक्कर के पास नए ओवर ब्रिज के निकट एक कोयला लोडेड हाइवा गाड़ी में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। घटना के समय ड्राइवर ने हाइवा से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और हाइवा को अपनी चपेट में ले लिया ।

Advertisement
स्थानीय लोगों के प्रयास से अग्निशमन दल को सूचित किया गया और मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने हाइवा में लगी आग को बुझाया। बताया जाता है कि हाइवा चांडिल थाना अंतर्गत डैम रोड आदर्श नगर निवासी मृत्युंजय सोनी की है। यह घटना चांडिल क्षेत्र में हाइवा में आग लगने की एक बड़ी घटना है।
Advertisement




