Advertisements
जमशेदपुर : हाई कोर्ट के आदेश के बाद जमशेदपुर के परसुडीह के मेन रोड से स्थानीय दबंगों के कब्जे से प्लॉट संख्या 500 को कब्जा मुक्त कराया गया वहीं विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी प्रशासन ने मेन रोड बजार के समीप शिवकुमार अरोड़ा और कश्मीरी लाल अरोड़ा की ख़ातियानी जमीन जिसका प्लॉट संख्या 500 है लगभग 11 डेसिमल उनकी जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर रखा था।
Advertisement

पिछले 40 वर्षों से इनका मुकदमा कोर्ट में चल रहा था जहां हाई कोर्ट के आदेश के बाद जिला पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच इनके जमीन को स्थानीय दबंगो से मुक्त कराया, इस दौरान किसी प्रकार के विरोध की संभावना को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।





