
जमशेदपुर: बागबेड़ा में अपराधी घटना को अंजाम देने से पूर्व ही जिला पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तीन अभियुक्तों को दो पिस्टल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है ।इस मामले को लेकर सिटी एसपी मुकेश लुणायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी की बीते दिन गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बागबेड़ा थानांतर्गत महुआ गली,केंद्र विद्यालय के समीप अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए हैं।जिसके बाद पुलिस में टीम घटित कर बताए गए क्षेत्र में छापामारी की गई।जहां अजय वाल्मीकि,विजय मुखी और बजरंगी झा पुलिस को देख कर भागने लगे जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। जिनकी तलाशी लेने पर दो देशी कट्टा तीन जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद की।जिनसे पूछताछ में जानकारी दी थी।अजय वाल्मीकि का दोस्त दिल्ली में रहता है, वह अपने महिला मित्र से मिलने जमशेदपुर आना जाना करता है। जिसे लेकर चले आ रहे विवाद को लेकर अजय अपने साथियों के साथ हत्या का योजना बनाई गई थी।
लेकिन घटना को अंजाम देने से पूर्व ही तीनो पुलिस के हत्थे चढ़ गए गिरफ्तार विजय मुखी पूर्व में भी जेल जा चुका है।फिलहाल पुलिस तीनो से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।




