
पूर्वी सिंहभूम : दिनांक 21.05.2024 को रात्रि में गुप्त सूचना प्राप्त हुई की एक अवैध डोडा लदा वाहन चक्रधरपुर से चाईबासा की ओर आ रहा है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनु०पु०पदा० सदर चाईबासा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया एवं वाहन चेकिंग हेतु आदेशित किया गया। वाहन जॉच के क्रम में एक कंटेनर वाहन पुलिस दल को देख कर चेक नाका से कुछ दुरी पर रूक गया तथा वाहन चालक एवं सहायक अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर भागने लगे। सशस्त्र बलों के सहयोग से दोनो को अंधेरे में ढूढ़ने का प्रयास किया गया परंतु दोनो व्यक्ति जंगल झाड़ी एवं अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे । उक्त वाहन का निरीक्षण करने पर पाया गया कि कंटेनर वाहन जिसका पंजियन संख्या – RJ-14GF-2443 अंकित है। कंटेनर का निरीक्षण करने पर उक्त कंटेनर में 40 प्लास्टिक के बोरा में चावल का मूड़ी एवं 186 प्लास्टिक के बोरा में डोडा भरा हुआ पाया गया जिसको बारी बारी से वजन करने पर कुल वजन 3723 किलो ग्राम पाया गया। इस संदर्भ में मुफ्फसिल थाना काण्ड संख्या-81 / 2024, दिनांक-21.05.2024, धारा – 15 (सी) / 18 (बी) / 25 एन०डी०पी०एस० एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। बरामद डोडा का अनुमानित मूल्य 5,58,00,000/-रु0 (पाँच करोड़ अनठावन लाख रूपया), बरामद कंटेनर का अनुमानित मूल्य 6,00,000/-रु0 (छः लाख रूपया) है।
बरामद सामानों की विवरणी :-
1. 186 प्लास्टिक के बोरा में डोड़ा भरा हुआ कुल वजन 3723 किलो ग्राम, 2. 40 प्लास्टिक के बोरा में चावल का मूड़ी वजन करीब 400 किलो ग्राम,
3. एक काला रंग का नोकिया कंपनी का कीपेड मोबाईल,
4. एक काला रंग का स्मार्ट मोबाईल फोन,
5. दो आधार कार्ड एवं एक Driving License,
6. एक कंटेनर वाहन जिसका पंजीयन संख्या – RJ-14GF-2443
छापामारी दल में शामिल सदस्यों की सूची:-
1 श्री राहुल देव बडाईक, अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, चाईबासा ।
2 श्री रंजीत उरॉव, पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी, मुफ्फसिल, चाईबसा ।
3 श्री मृत्युंजय कुमार पाण्डेय, पु०अ०नि०, मुफ्फसिल थाना, चाईबसा । 4 श्री रामेश्वर वर्मा, पु०अ०नि०, मुफ्फसिल थाना, चाईबसा । 5 मुफ्फसिल थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल।




