जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा 15 से 20 दिसंबर तक आयोजित नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप का आज समापन हो गया है। इस प्रतियोगिता को झारखंड आर्चरी एसोसिएशन एवं आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से सफल बनाया गया। इस चैंपियनशिप में तीन कैटेगरी के प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें 31वां सीनियर इंडियन राउंड, 44 वा सीनियर रिकवर और 20 वा सीनियर कंपाउंड थी। इस प्रतियोगिता बारे में आर्चरी कोच पूर्णिमा महतो ने बताया कि यह काफी भव्य और रोचक प्रतियोगिता की थी, जिसमें 42 राज्यों से लगभग 900 प्रतिभागी इसमें भाग लिए है जिसमें से कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शामिल थे उनमें से मुख्य रूप से दीपिका भी इस प्रतियोगिता में शामिल थी। जिन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम की, उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता अपने आप में इसलिए भी खास थी कि , वर्षों से इस तरह की प्रतियोगिता JRD स्पोर्ट्स कंपलेक्स के परिसर में होती थी जिसमें काफी कम संख्या में शहरवासी मौजूद रहते थे लेकिन पहली बार गोपाल मैदान में खुले तौर पर की गई जिसमें शहर वासी इस प्रतियोगिता को करीब से जाना और इसका लुफ्त उठाया।

इस समापन समारोह में आर्चरी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया और झारखंड आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद थे जिनके द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल देखकर उन्हें सम्मानित किया इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा,कि ग्रामीण क्षेत्र और स्कूलों तक इसे पहुंचाने के लिए एकलव्य मॉडल के 50 स्कूलों के लिए ट्रैवल अफेयर्स के सेक्रेटरी से वार्ता की गई जिसमें नेशनल एजुकेशन के तहत ग्रामीण छात्रों के कैंपस में आर्चरी आरंभ हो इसके लिए आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के साथ पहल आरंभ की है। वही आर्चरी के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करें इसके लिए राशि भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण छात्र इस खेल से जुड़ सके। वही दीपिका ने भी कहा कि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण बच्चे इस खेल से जुड़े इसका प्रयास करना चाहिए क्योंकि वर्तमान समय में सरकार और विभिन्न संस्थाओं के द्वारा खेल को लेकर काफी सहयोग किया जा रहा है।




