जमशेदपुर: गणीनाथ सेवा संस्थान का जयन्ती के उपलक्ष्य में प्रकाशित स्मारिका का भी विमोचन किया गया। गणीनाथ सेवा संस्थान मध्यदेशीय वैश्य (हलवाई) द्वारा संचालित संस्था है जो कि पिछले 52 वर्षों से अपने कुल देवता श्री गणीनाथ गोविन्द जी महाराज के आदर्शों एवं मूल्यों पर कार्यरत है। अपने कुलदेवता के 52 वें जयन्ती समारोह दिनांक 23 अगस्त 2025 दिन शनिवार को मनाने जा रही है।

जिसकी शुरुआत आज दिनांक 17 अगस्त जयन्ती के उपलक्ष्य में बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जैसे दांडग प्रतियोगिता, क्वीज प्रतियोगिता एवं महिलाओं के लिए मेंहदी रचाओं प्रतियोगिता के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इन सभी प्रतियोगिताओं के विजयी प्रत्याशी को 52वें जयन्ती के कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा एवं विभिन्न प्रतियोगिता तथा मेट्रिक (10वीं) एवं इन्टर (12वीं) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चो को प्रतिमा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। दिनांक 23 अगस्त 2025 दिन शनिवार को प्रातः 7 बजे शोभा यात्रा बाबा गणीनाथ मन्दिर से निकलकर टिनप्लेट गोलचक्कर, गोलमुरी चौक होते हुए मन्दिर तक पर पहुँचेगी।
बाबा के पूजन उपरांत झण्डोत्तोलन का कार्यक्रम के साथ-साथ जयन्ती कार्यक्रम की शुरुआत होगी 52वें जयंती के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री झारखण्ड सरकार, श्री बन्ना गुप्ता पूर्व मंत्री एवं श्री विद्युत वरण महतो सांसद, जमशेदपुर एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूर्णिमा साहू विधायक उपस्थित होगें। कार्यक्रम में अतिथियों के सम्मान के उपरांत विभिन्न पुरस्कार वितरण एवं मेधावी छात्रों को प्रतिमा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस जयन्ती कार्यक्रम में जमशेदपुर एवं आस-पास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में स्वजातीय महिला, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित.




