जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला जिले के कपाली ओपी अंतर्गत ताज़नगर स्थित एक मदरसे में एक युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई।मृतक़ की पहचान 28 वर्षीय मोहम्मद हुसैन के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार मृतक पुट्टी मिस्त्री का कार्य करता था. मृतक़ की मां ने बताया कि दो दिन पूर्व अशफाक नामक युवक से मोटर साइकिल नहीं देने को लेकर उसके बेटे का विवाद हुआ था.

उस विवाद में उसके बेटे को गोली भी लगी थी. लेकिन उसने घर पर ही अपना ईलाज कराया. मंगलवार के सुबह शाहबाज नामक युवक घर से उसके बेटे को अपने साथ ले गए .जिसके बाद मदरसा के एक कमरे में पत्थर से कूचकर कर उसकी हत्या कर देने की सूचना मिली. पुलिस ने घटनास्थल के समीप से मृतक़ का मोटरसाइकिल बरामद किया है. बताया जाता है कि मृतक शादीशुदा था और उसकी एक बेटी भी है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.




