सरायकेला: पिता के लिए वह दिन काली रात की तरह थी जब इकलौती बेटी ने फोन कर के पिता से कहा दामाद और उनके परिवार वाले मारपीट कर रहे हैं आइए। पिता ने काम छोड़कर एक घंटा बाद बेटी के घर दौड़े दौड़े पहुंचा तो वहां का दृश्य देखकर दहाड़ मारकर रोने लगा और विस्मित होकर बिलखने लगा शून्य को निहारते हुए क्योंकि बेटी अब इस दुनिया में नहीं थी। एफआईआर के अनुसार पिता ने इससे पहले भी मारपीट कर रहे थे तो 20000 रुपए देकर मामले को सुलझाया था। दहेज लोभियों ने मेरी बेटी फिरोजा खातून को तड़पा तड़पा कर मार डाला। यह संवाददाता को बताते हुए पिता की आंखों से अविरल आंसुओं की धाराए बहने लगी। पिता दहाड मारकर छाती पीठ पीठ कर रोने लगा । बेवास लाचार पिता आज प्रशासन के दरवाजे दरवाजे न्याय के लिए भटक रहा है। बेटी के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए परंतु इन्हें न्याय मिलता कहीं नहीं दिख रहा है। थाना , पुलिस अधीक्षक, डीआईजी तक न्याय के लिए गुहार लगा चुके हैं। परंतु इन्हें अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है।सरायकेला खरसावां जिले के सीनी ओपी पुलिस ने दहेज के लिए नवविवाहिता पत्नी की हत्या के पांच आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि चार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बहार है।कमलपुर के मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।कमलपुर गांव में फिरोजा खातून की ससुराल में ही 17 जुलाई को मौत हुई थी. पिता मो जहीरुद्दीन ने मृतका के पति मो सद्दाम, देवर सज्जाद अंसारी उर्फ लादेन, सास राजेकुन व ननदोई गुलजार के विरुद्ध दहेज के लिए हत्या करने की शिकायत दर्ज करायी थी।मृतका के पिता मोहम्मद जहीरूद्दीन ने थाने में लिखित शिकायत की है। उन्होंने कहा था कि ढाई वर्ष पूर्व अपने ही गांव कमलपुर में अपनी पुत्री फिरोजा खातून का निकाह मुख्तार अहमद के पुत्र मो सद्दाम के साथ कराया था। इस पूरे मामले में कैसे के अनुसंधान करता आयु ने बताया संवाददाता को की जांच चल रही है। एसडीपीओ को सुपरविजन करना है ।इसके बाद ही आगे के कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पति को 304बी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है ।जबकि बाकी पर जांच कर रही है। बेटी के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए पिता हर उस उम्मीद की जगह फरियाद लग रहा है, जहां से उसे न्याय दिलाने की उम्मीद पर न्याय मिलने की उम्मीद है। अब राज्य की राजधानी रांची के प्रशासनिक और नेताओं के दरबार में फरियाद लगाने की मन बन चुके हैं

July 24, 2026 12: 28 pm
Breaking
- केरेडारी में पुलिस-राहुल दुबे गिरोह के बीच हुई मुठभेड़: राहुल दुबे गैंग के 2 धराए, एक घायल.
- डिमना लेक में दो जूनियर डॉक्टरों के डूबने से मची सनसनी, गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी.
- आदित्यपुर के मेडिट्रीना हॉस्पिटल के आईसीयू में लगी आग, लाखों की क्षति, कोई हताहत नहीं, अग्निशमन विभाग की वाहन पहुंचकर आग पर पाया काबू.
- गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता : लापता युवक हत्याकांड का खुलासा, टुंडी जंगल से नर कंकाल हुआ बरामद।
- आईडीटीआर जमशेदपुर में स्पार्क मिंडा का कैंपस ड्राइव, 50 छात्र-छात्राओं का चयन।
- राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है संगठित समाज : पंडित अरुण शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) का देशव्यापी संगठन विस्तार अभियान तेज, सेवा, एकता और संस्कार को बताया भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति
- मानगो जाम के कारण एम्बुलेंस में हुए प्रसव मामले में एनएचआरसी हुआ सख्त:,झारखंड मुख्य सचिव को दीं नोटिस
- जमशेदपुर में झामुमो का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन.





