जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक ऐसा अनोखा क्लब,जिसे जमशेदपुर बुलेट क्लब रोड मेल्टर्स के नाम से जाना जाता है। यह दो सदस्यों के साथ 2008 में इसकी शुरुआत की गई थी। वर्तमान में इस क्लब में 72 सदस्य मौजूद है, लेकिन इनकी कार्य करने अनोखा अंदाज है। ये सभी पूरे देश में भ्रमण कर किसी न किसी मुद्दे को लेकर लोगों को जागरुक करते हैं। पिछले 1 वर्ष से उनके सदस्य भारत के विभिन्न राज्यों में जाकर सड़क सुरक्षा, पर्यावरण, जल संरक्षण, नारी सम्मान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथम, बाल विवाह जैसी कई अन्य मुद्दों के प्रति लोगों को जागरूक करते है। पिछले दिनों पूरे टीम के सदस्य जमशेदपुर पहुंचने पर गेट टू गेदर का आयोजन कर अभियान को सफल बनाने पर खुशी का इजहार किया। इसे लेकर सदस्यों ने बताया कि भारत भ्रमण के दौरान भाषा समस्या छोड़ अन्य किसी भी तरह का समस्या नहीं आई है।

इसकी वजह यह भी है, कि हमारे क्लब के सदस्य भारत के विभिन्न राज्यों में मौजूद है, वही प्रशासन की ओर से भी काफी सहयोग प्राप्त हुआ है। जो उनकी अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका है। अब 1 वर्ष बाद लौटने पर फिर एक नई सोच और मुद्दे के साथ जल्द ही जागरूकता अभियान पर निकलेंगे।




