जमशेदपुर : पत्रकार सुरक्षा और सम्मान कानून लागू करने के लिए ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित की गई,जिसमें किस तरह देश में पत्रकार असुरक्षित है।

उन्हें सम्मान की जगह सरकारी तंत्र अपमानित और फर्जी मुकदमे कर रहे है,आवाज उठाने वाले पत्रकारों की हत्या करवा दी जा रही है,लेकिन लंबे समय से चली आ रही आंदोलन के बावजूद ना केंद्र और ना ही राज्य सरकार पत्रकार सुरक्षा और सम्मान कानून लागू नहीं कर रही है इस पर चर्चा की गई। इस मौके पर एसोसिशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने सरकार की इस शीतल रवैए के प्रति चिंता जताते हुए कहा कि जिस तरह वर्तमान में पत्रकारों की स्थिति है, ऐसे में एसोसिएशन पूरे देश के पत्रकारों को एक जुट कर आंदोलन आरंभ करेगा, ताकि सरकार इस कानून को लागू करने के लिए बाध्य हो।इधर प्रथम सत्र समाप्त होने से पूर्व पहलगाम में मारे गए मृतकों और इन वर्षों में दिवंगत पत्रकारों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।




