
जमशेदपुर: जमशेदपुर के कोपरेटिव कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में महाराष्ट्र नंबर के एक ट्रक को देर रात घुसते देख वहां निगरानी कर रहे इंडिया गठबंधन के नेताओ ने जमकर हंगामा किया।जिसकी सूचना पर उपायुक्त,एसएसपी,और एसडीओ वहां पहुंचे और पूरे मामले से अवगत होते हुए मामला को समाप्त कराया। नेताओ का आरोप था की बिना उन्हे जानकारी दिए महाराष्ट्र के ट्रक को अंदर प्रवेश कराया गया।जिसमे ईवीएम होने की आशंका है।जिसकी सूचना पर समीर मोहंती,मंगल कालिंदी आनंद बिहारी डूबे सहित गठबंधन के कई नेता कोपरेटिव कॉलेज पहुंचे उ।पायुक्त से इसकी शिकायत की जिसकी जांच करने पर ट्रक में चुनाव के दौरान इस्तेमाल किए गए वेस्ट मैटेरियल पाया गया।
जिसे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष ट्रक सहित सामान को शील कर दिया गया। जिसके बाद मामला पूरी तरह से शांत हो गया।





