Advertisements
सरायकेला : आदित्यपुर के एलआईजी स्थित दस महाविद्या काली मंदिर में गुरुवार की मध्य रात्रि निशीथ काल में मां दुर्गा -काली की विशेष पूजा आराधना की गई. आचार्य राजेश कुमार कौण्डिल्य की देखरेख में देर रात तक यहां अनुष्ठान संपन्न हुआ. इस मौके पर पंडित प्रशांत मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराया गया. जिसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद भोग का वितरण हुआ. आचार्य राजेश कुमार कौण्डिल्य ने बताया कि 10 महाविद्या देवी की पूजा से भक्तों को मां का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Advertisement

लोग यहां पारिवारिक शांति, नौकरी में तरक्की, विघ्न बाधा दूर, सफलता और परेशानियों से मुक्ति के लिए मां के दरबार में हाजिरी लगाते हैं. उनके यहां शहर के गणमान्य लोग अपनी विशेष सिद्धि के लिए पूजा अर्चना कराने पहुंचते हैं.
Advertisement




