Saraikela (संजीव मेहता) :
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कल कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार पर हुआ जानलेवा हमला प्रदेश और जिले में ध्वस्त कानून व्यवस्था का यह उदाहरण है.
उन्होंने कहा जब सत्ताधारी दल के जिलाध्यक्ष ही सुरक्षित नहीं तो आम आदमी की कौन सुनने वाला है. उन्होंने कहा ऐसा सुनने में आया कि अंबुज कुमार ने जिस हमलावर अपराधी को पकड़ कर ख़ुद थाने के सुपुर्द किया था उसे भी थाने से छोड़ दिया गया है.सुनने में आया कि उन हमलावरों का थाने में आना जाना लगा रहता है,और उनके द्वारा इलाक़े में अवैध कारोबार का संचालन भी किया जाता है. जिस वजह से जेल भेजने के बजाये अपराधियों को थाने से ही छोड़ दिया गया है.

राकेश मिश्रा ने कहा हाल के दिनों में लगातार देखने को मिल रहा है की आदित्यपुर थाना छेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. आदित्यपुर अवैध घंधों का केंद्र बना हुआ है. ब्राऊन सुगर का कारोबार लाइलाज बीमारी बना हुआ है. इस नशे के कारोबार को जिला प्रशासन द्वारा खत्म न करवा पाना उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है ? पुलिस प्रसाशन सिर्फ हेलमेट चेकिंग के नाम पर वसूली में व्यस्त है. राकेश मिश्रा ने कहा आने वाले समय में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव से चर्चा कर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जिला भाजपा के द्वारा जिले के पुलिस अधीक्षक से मिलकर बात रखी जायेगी.




