Advertisements
जमशेदपुर : झारखंड ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल हार्मनी के द्वारा 17 दिसंबर को जमशेदपुर के एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में सम्मान समारोह का आयोजन करेगा। यह सम्मान समारोह वर्तमान में चुनाव में जीत दर्ज किए विधायकों को सम्मानित किया जाएगा। इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक अजित तिर्की ने बताया की 17 दिसंबर को सभी नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह सुनिश्चित किया गया है। जो शाम 5 बजे से आरंभ होगी। सभी 27 नवनिर्वाचित विधायकों को निमंत्रण भेजा गया है, जिनका सम्मान किया जाएगा।
Advertisement

उस मौके पर आदिवासी संस्कृति और उसके विलुप्त होते खान पान के लिए फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया गया है जिसके माध्यम से कार्यक्रम में आने वाले लोग सभ्यता के बारे जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
Advertisement




