
जमशेदपुर : जोजोबेरा साउथ गेट के पास दिनांक 07-03-2024 को कंटेनर की चपेट में आये मृतक मनोज कुमार की पत्नी को बी.वि.जी प्रबंधन ने आश्वासन के अनुरूप 15 लाख रूपए LIC के माध्यम से भुगतान किया है। इस पॉलिसी के तहत मृतक की पत्नी को प्रत्येक माह 8 हज़ार पुरे जीवन मिलते रहेंगे तथा 15 लाख LIC में सुरक्षित भी रहेगी। यही नहीं प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए मृतक का ग्रजुइटी का 91060/- हज़ार रूपए का चेक भी मृतक की पत्नी को प्रदान किया। बी.वि.जी प्रबंधन ने बेंच-मार्क सेट करते हुए एक ऐसी मुआवजा राशि मृतक के परिवार को दी है जो आज तक किसी ठेका कर्मचारी को किसी ठेका कंपनी ने नहीं दिया है। मृतक की पत्नी ने बी.वि.जी प्रबंधन को आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया है और कहा की यदि प्रबंधन साथ न देती तो उनके परिवार और बच्चो की स्तिथि काफी कठिन व चिंताजनक होती। इस अवसर पर मृतक के बस्ती से श्री संजय मालाकार, मुखिया श्री हेमंत ख़लाको, मृतक के भाई श्री दीना प्रसाद और प्रमोद प्रसाद उपस्थित थे। प्रबंधन के तरफ से श्री राजू सिंह, सतीश सिंह, मिथिलेश सिंह, संतोष कुमार, रामप्रसाद एवं सोनी कायस्थ मौजूद थे।
किसी इंसान की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता, मृतक मनोज कुमार के मृत्यु का दुःख पुरे बी.वि.जी परिवार को है। बी.वि.जी एक ऐसी कंपनी है जो किसी मजदूर का एक भी पैसा बकाया नहीं रखती। श्री सिंह ने मजदूरों से ये अपील भी की है की किसी भी तथाकथित नेता या बिचौलियों के चक्कर में न पड़े ना ही एक भी रुपया किसी को दे। मजदूर सीधे प्रबंधन से संपर्क करे, यदि किसी भी प्रकार की देय-राशि आपकी बनती है तो निश्चित रूप से आपको भुगतान की जाएगी।*श्री राजू सिंह (प्रबंधक बी.वि.जी)*




