जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिस्टुपुर डाक घर के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश प्रेमियों के लिए तिरंगा झंडा उपलब्ध कराया गया,जो 15 दिनों में 8570 झंडो की बिक्री की गई।28/32 साइज का झंडा बाजार से आधे मूल्य में उपलब्ध कराया गया जिसकी कीमत 25 रुपए रखी गई,जो 14 अगस्त को पूरी तरह से बिक्री कर ली गई।

वही आज हर घर तिरंगा अभियान को जन जन तक पहुंचाने की दिशा में डाक विभाग सिंहभूम मंडल ने विभिन्न स्कूलों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके तहत सेंट मेरी हिंदी स्कूल बिष्टुपुर और DBMS हिंदी महिला उच्च विद्यालय कदमा में पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस मौके पर डाक घर की ओर से बच्चों के बीच तिरंगा झंडा वितरित किया गया। इसे लेकर छात्रा निकिता कुमारी ने जमशेदपुर वासियों से अपील किया की सभी जमशेदपुर के लोग अपने अपने घर पर झंडा लगाकर देश व्यापी अभियान को सफ़ल कर उच्चाइयों तक पहुंचाए।वही डाक विभाग के प्रधान डाक पाल शंकर कुजूर ने कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि विभाग का यह प्रयास रहता है कि लोगों को सरलता से उचित मूल्य पर झंडा उपलब्ध हो और बच्चों में कार्यक्रम के माध्यम से देश भक्ति भावना जागृत हो।




