जमशेदपुर:जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर-4 स्थित एक दुकान में चेंज पैसे को लेकर युवकों ने महिला दुकानदार और उसके दो पुत्रों को मारपीट कर घायल करने का मामला बिरसानगर थाना पहुंचा। घटना बीती रात शंकर स्टोर में गठित हुई। जब दुकान में उसी क्षेत्र के रहने वाले यश नामक युवक 50 रुपए के सामान लेकर 500 रुपए दी,जिसके बाद छुट्टे को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

इसी बीच युवक ने महिला दुकानदार मनती देवी के साथ हाथा पाई करने लगे शोरगुल सुन परिवार हे अन्य सदस्य और आस पास के पहुंच कर मामला शांत कराया। इधर युवक के चले जाने के बाद महिला थाना में शिकायत करने पहुंची इसी बीच वह युवक चार पांच साथियों के साथ दुबारा पहुंचा और महिला के दोनों पुत्र शंकर साहू और भोला साहू को मारकर घायल कर दिया जिसके बाद घायल अवस्था में सभी थाना पहुंचे जहां से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है की आरोपी और उसके सभी साथी नशे में थे फिलहाल पुलिस शिकायत और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी के गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गई है।




