Advertisements
सरायकेला (संजीव मेहता) : मतदान सम्पन्न होने के बाद मतदाताओं के मिले स्नेह और आशीर्वाद को अपने जीत का मूलमंत्र बताते हुए वार्ड 17 के पार्षद प्रत्याशी और डिप्टी मेयर के दावेदार बिरेंद्र कुमार सिंह यादव ने सभी मतदाताओं के प्रति आभार जताया है.
Advertisement

उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि मैं फिर दोहराता हूं कि वार्ड 17 की विकराल जल संकट की समस्या वो चुनाव जीतते ही सुलझाएंगे. उन्होंने कहा कि वार्ड के सक्रिय सदस्यों की वे एक क्रियाशील कमेटी बनाएंगे जो वार्ड के मूलभूत समस्याओं को उजागर करेंगे और रणनीति तैयार करेंगे जिसके आधार पर वे प्राथमिकता के तहत उन समस्याओं का हल करेंगे.
Advertisement




