Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित लक्ष्मी टिंबर के लकड़ी गोदाम और वर्कशॉप में शनिवार सुबह आग लग गयी। जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी।घटना शनिवार सुबह लगभग 6 बजे की है।मौके पर एकत्रित हुए लोगो ने स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी।जिसके बाद टाटा स्टील और झारखंड सरकार की दो दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की।बताया जाता है कि वहां लकड़ी काटने और रबड़ का काम होता है।जहां शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी।लोग जबतक अपने स्तर से आग पर काबू करने के प्रयास कर रहे थे। लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
इस घटना में लाखो का सामान जलकर राख हो गया। वहीं घटना की सूचना पर सांसद उम्मीदवार समीर मोहंती और विधायक मंगल कालिंदी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना पर चिंता जाहिर की।
Advertisement




