
जमशेदपुर: शनिवार को जमशेदपुर के बारीडीह बाजार के एक मोबाइल दुकान में अचानक अजीबो गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक युवती ने दुकानदार की चप्पल से पिटाई कर दी। अचानक लड़की द्वारा दुकानदार की पिटाई किए जाने से आस पास के लोग सकते में आ गए, की आखिर युवती ने दुकानदार की पिटाई क्यों की।युवती से जब पूछा गया तो उसने बताया कि उसने डाउन पेमेंट कर दिनेश मोबाइल दुकान के मालिक दिनेश से सैमसंग का एक मोबाइल खरीदी थी। बाकी पैसा किश्त में देना था। लेकिन डाउन पेमेंट लेने के बाद दुकानदार दिनेश ने युवती को मोबाइल नहीं देकर कहा कि फाइनेंस कंपनी ने मोबाइल ले लिया है।जबकि फाइनेंस कंपनी वालों ने युवती से प्रत्येक महीने किश्त का रकम देने के लिए दवाब बनाया जा रहा था।और उनके द्वारा यह बताया गया कि उनके लोगों ने मोबाइल नहीं ली है।ऐसे में युवती बार-बार दुकानदार दिनेश से समस्या का समाधान करने को कह रही थी। लेकिन दिनेश उसे बरगला रहा था। युवती का यह भी आरोप था कि उसने कुछ गलत बातें भी उसे कहने लगा।इसी से अक्रोशित होकर युवती शनिवार को दुकान पहुंची और आव देखा ना ताव चप्पल निकाल कर उसकी पिटाई कर दी।
फिलहाल इसकी जानकारी सिद्धघोड़ा थाना पुलिस को होने पर घटना स्थल पर पहुंची और किसी तरह से मामला शांत करा कर समस्या को सुलझाने का प्रयास की।वैसे कुछ लोगों का यह भी कहना था कि इस दुकानदार के द्वारा कई अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह से द्रुव्यवहार और छल करने का प्रयास किया है। जो आज लड़की ने चप्पल से पिटाई कर सबक सिखा दिया।






