जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातू में बीती देर रात असामाजिक तत्वों के द्वारा एक घर को आग के हवाले कर दिया। जिसमें 15 लाख से ज्यादा सामने जलकर राख हो गई। घटना के बारे में परिवार वालों ने बताया कि बीती रात दो से 3 बजे के करीब घर के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी बीच बाहर से कुछ लोगों ने पत्थर फेंक कर उन्हें जगाया, उठने पर देखा कि आंगन में आग लगी हुई है और वहां रखें चार बाइक, तीन साइकिले, अलमारी सोफा सेट, पेंटिंग का सामान के अलावे बाथरूम धू धू कर जल रही है।

इसके बाद परिवार वालों ने सिदगोड़ा थाना और अग्निशमन विभाग को सूचना दी लेकिन जब तक अग्नि शामक दल पहुंचते तब तक पूरा सामान जलकर राख हो गया। इस आग लगी में उन्हें लगभग 15 लाख का नुकसान हुआ है गृह स्वामी राजकुमारी ने बताया कि टाटा कंपनी के रिटायर कर्मी है जबकि परिवार के अन्य सदस्य दिहाड़ी मजदूरी कर जीवकोपार्जन करते है। आग किसने और किस लिए लगाई इससे वे अनभिज्ञ हैं, उनका कहना है कि उनकी किसी से भी दुश्मनी नहीं है क्षेत्र में सभी के साथ मिलनसार संबंध रहा है। संभावना जताई जा रही है की असामाजिक तत्वों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है, वही सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है ताकि अपराधी पुलिस के गिरफ्त में आ सके।




