Saraikela (संजीव मेहता) : उत्तरी बागबेड़ा पंचायत एवं उत्तर पूर्वी बागबेड़ा पंचायत में पिछले तीन दिनों से निःशुल्क मजदूर कार्ड का रजिस्ट्रेशन शिविर लग रहा है. उत्तरी बागबेड़ा पंचायत में बागबेड़ा नया बस्ती मेंन रोड वहीं उत्तर पूर्वी बागबेड़ा ग्राम पंचायत कार्यालय में आज शिविर लगाया गया. इस शिविर में भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष सहित स्थानीय लोग रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि मजदूर कार्ड का रजिस्ट्रेशन कराने हेतु लाभुक का आधार कार्ड, बैंक का खाता, फोटो एवं नॉमिनी का आधार कार्ड एवं बैंक का खाता लग रहा है. रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात लाभुको को निःशुल्क मजदूर कार्ड वितरण कर दिया जाएगा.

यह कार्ड बन जाने से मजदूर वर्ग के लोगों को स्वरोजगार मे मददगार साबित होगी. इससे मजदूर वर्ग लाभान्वित होंगे. यह शिविर बागबेड़ा के सारे पंचायतों में लगाया जाएगा.इस मौके पर मुखिया नीनु कुदादा, उप मुखिया सुरेश निषाद, मुकेश सिंह, वार्ड सदस्य रीमा कुमारी, साजन, श्याम साहू, प्रभात सहित कई लोगों उपस्थित थे.




