
रांची : हजारीबाग के 9 वर्षीय अथर्व बक्शी ने सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सीजन 3 के फाइनल में खिताब जीता। इस शो में दो विजेता चुने गए, जिसमें वोटिंग के आधार पर अविर्भाव और टैलेंट के आधार पर जजों के वोट से अथर्व विजेता बने। अथर्व ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “मैं बहुत खुश हूं। आगे मैं पढ़ाई और गाने में संतुलन बनाने की कोशिश करूंगा और बड़े होकर म्यूजिक में ही अपना करियर बनाऊंगा।अथर्व ने बताया कि इस जीत के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की और शो के दौरान उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कैप्टन पवनदीप को दिया। अथर्व ने कहा, “यह जीत सिर्फ मेरी नहीं ” इसमें मेरे माता-पिता और पवनदीप का बड़ा योगदान है। शो के दौरान अथर्व ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों और जजों का दिल जीत लिया। उनके गानों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और उनकी आवाज़ में एक विशेष आकर्षण था, जिसने उन्हें यह खिताब दिलाया। अथर्व की इस सफलता से उनके माता-पिता और कैप्टन पवनदीप बहुत खुश है,और उन्होंने अथर्व की इस मेहनत और लगन की प्रशंसा की।
अथर्व ने कहा है कि आगे भी वह इसी प्रकार मेहनत करेंगे और म्यूजिक के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुएंगे। इस जीत के बाद सभी ने अथर्व को शुभकामनाएंं दी शुभकामनाऐ दी। और वह अपनी पढ़ाई और संगीत में संतुलन बनाए रखने की योजना बना रहे हैं। उनका सपना है कि वह बड़े होकर म्यूजिक में ही अपना करियर बनाएं और देश का नाम रोशन करें।





