जमशेदपुर:जमशेदपुर के एम जी एम थाना क्षेत्र के तूरियाबेड़ा रामबालक नगर फार्म हाउस में आपराधिक घटना की योजना बनाते 2 महिला सहित 4 अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए dysp वचनदेव कुजूर ने बताया कि, बीती रात गुप्त सूचना मिली कि फार्म हाउस में अपराधिक गतिविधि को लेकर कुछ लोग जुट हुए है।
जिसके बाद टीम गठित कर वहां छापामारी की गई जहां शराब का सेवन एवं किसी घटना को अंजाम देने के लिए रणनीति बनाते हुए सिदगोड़ा क्षेत्र के रहने वाली 2 महिला सहित उलीडीह और mgm थाना क्षेत्र के 4 पुरुषों को हिरासत में लिया गया, जिनकी तलाशी लेने पर अंकित शर्मा नामक अपराधी के पास से एक देसी ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की गई।

पूछताछ में यह उद्भेदन हुआ कि अंकित शर्मा पूर्व अपराधी अमरनाथ सिंह गिरोह से जुड़ा हुआ था और अमरनाथ की मौत होने के बाद वह अपना अलग गिरोह बना कर मानगों क्षेत्र में जबरन जमीन हड़पने और व्यवसायियों से रंगदारी वसूली करता था। Dysp ने यह भी बताया कि अंकित, महिलाओं को इस लिए शामिल कर रखा था कि किसी जमीन के विवाद होने पर वह महिलाओं का इस्तेमाल विरोध में खड़ा करने के लिए करता था। पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि अंकित अलग गिरोह बनाने के बाद कितने लोगों से पैसों की वसूली और जमीन हड़पी है।




