सरायकेला : सोमवार देर रात आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मार्ग पर दो अलग- अलग सड़क दुर्घटनाओं में करीब चार- पांच लोग घायल हुए हैं. हालांकि सभी को मामूली छोटे आई है. पहली घटना घोड़ा बाबा मंदिर के समीप देर रात करीब दस बजे कार और सर्विस बस में टक्कर के बाद सड़क पर अफरा- तफरी मच गई और दोनों वाहनों के चालक और सवार आपस में भिड़ गए और जमकर हाथपाई हुईं.
मौके पर मौजूद पुलिस को नियंत्रित करने में काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी. करीब एक घंटे की हंगामें के बाद पुलिस ने हालात पर काबू किया. घटना में चार- पांच लोग घायल हुए हैं. सभी को प्राथमिक ईलाज के लिए ले जाया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हालांकि इस संबंध में किसी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

इसी बीच डीवीसी मोड़ के समीप रात करीब 11 बजे मंगलम सिटी निवासी शशांक वर्मा अपनी कार संख्या JH 22H-1640 से सड़क किनारे खड़े टेलर से टकरा गए जिसे उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त गई और वे बाल- बाल बच गए. जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक ट्रेलर चालक टेलर लेकर फरार हो चुका था.




