Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) :आज सुबह तकरीबन 4:20 में वार्ड नम्बर 17 स्थित प्रभात पार्क के समीप 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के दमकल वाहन के द्वारा तुरंत ही आग पर काबू पर लिया गया. इस घटना में कोई भी जानमाल जान नुकसान नहीं हुआ है.
Advertisement

एक झुग्गीनुमा दुकान जलकर खाक हो गई है. अगल बगल के बाकी सभी दुकानों को बचा लिया गया है. मौके पर पहुंची वार्ड पार्षद नीतू शर्मा नें अग्निशमन विभाग को बुलाया था और आग पर काबू पाया. इस दौरान तकरीबन 2 घंटे तक आसपास के क्षेत्र में बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है. पार्षद ने अग्निशमन विभाग के त्वरित एक्शन पर हालात पर काबू पाने के लिए धन्यवाद दिया है.
Advertisement




