Saraikela (संजीव मेहता) :आदित्यपुर स्थित उमेश टॉवर में स्थित संजीव नेत्रालय के द्वारा आज निदेशक डॉ संजीव कुमार तिरिया द्वारा अग्रणी नेत्र चिकित्सा संस्थान संजीव नेत्रालय में पूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएँ, एडवांस फ़ेको मशीन के साथ अत्याधुनिक ओ टी (ओपरेशन थीयेटर) का सफल शुभारंभ हुआ है. उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने तीन एडवांस फेको सर्जरी सफलता पूर्वक की गई. उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र के लोगों को आंखों के इलाज के लिए मानगो जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता नहीं है.
संजीव नेत्रालय आदित्यपुर में ओ टी और एडवांस डायग्नोस्टिक सेवाएँ प्रारंभ होने से मरीजों को विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा आदित्यपुर में ही उपलब्ध हो गई है. उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि समाज के हर वर्ग तक यह सुविधा पहुँचे. कार्यक्रम में उपस्थित विट्रियो-रेटिना विशेषज्ञ डॉ. राजीव प्रियदर्शी ने कहा कि “इस क्षेत्र में डायबिटिक मरीजों की संख्या अधिक है. अब रेटिना जांच तथा अन्य रेटिना संबंधी रोगों का इलाज यहीं आसानी से होगा. प्रबंधक प्रसेनजीत सरकार ने बताया कि “आने वाले दिनों में सभी कैशलेस सेवाएँ उपलब्ध होंगी तथा विट्रियो-रेटिना सर्जिकल यूनिट भी प्रारंभ की जाएगी. अब आदित्यपुर का हर नागरिक घर के पास ही विश्वस्तरीय नेत्र सेवाओं का लाभ उठा सकेगा. इसके साथ ही यह केंद्र अब कम्प्लीट आई केयर, एडवांस सर्जरी और सभी आधुनिक नेत्र परीक्षणों की संपूर्ण सुविधा प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

बता दें कि आदित्यपुर, गम्हरिया—सरायकेला खासकर आदित्यपुर एवं आसपास के औद्योगिक क्षेत्र के लोगों के लिए नेत्र सर्जरी और उन्नत जांच हेतु दूरस्थ स्थानों, विशेषकर मानगो जाने में काफी परेशानी होती थी. किंतु अब स्थानीय स्तर पर ही उच्चस्तरीय सेवाएँ उपलब्ध होने से हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी. संजीव नेत्रालय आदित्यपुर में नवीनतम पीढ़ी की एडवांस फ़ेकोइमल्सिफिकेशन मशीन स्थापित की गई है, जिससे कम चीरा माइक्रो इंसिसिन(Micro Incision) के साथ मोतियाबिंद ऑपरेशन संभव बनाती है, तेज़, सुरक्षित और लगभग बिना दर्द वाली प्रक्रिया उपलब्ध कराती है.मरीज की रिकवरी को तेज़ करती है, प्रीमियम लेन्स इम्प्लांटेशन की सुविधा प्रदान करती है एवं यह तकनीक इस क्षेत्र में नेत्र सर्जरी के स्तर को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी. यहां अत्याधुनिक मशीनों की उपलब्धता यह सुनिश्चित करती है कि रोगियों को सबसे सटीक निदान (Diagnosis) और विश्वस्तरीय उपचार मिलेगा.






