जमशेदपुर : 25 दिसंबर को झारखंड के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव के आदित्यपुर में होने वाले एक कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के कोल्हान प्रभारीयो को सूचना नहीं देने के खिलाफ नाराजगी है। यह नाराजगी आदित्यपुर नगर परिषद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह के खिलाफ है। जिसे लेकर जमशेदपुर के सर्किट हाउस में कोल्हान के तीन जिले के जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश प्रभारियों ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों के समक्ष नाराजगी व्यक्ति की। इन प्रभारियों का कहना था कि मंत्री के नागरिक अभिनंदन समारोह आदित्यपुर में आयोजित की गई है। लेकिन यह नागरिक अभिनंदन समारोह, जाति संगठन के द्वारा की जा रही है, या राजद के द्वारा इसकी जानकारी राजग के किसी भी कार्यकर्ता और अधिकारियों को नहीं दी गई है,जिस वजह से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पूर्व जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि मंत्री के जमशेदपुर आगमन पर 25 दिसंबर को सर्किट हाउस में कोल्हान के तीन जिले के जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य अभिनंदन एवं स्वागत किया जाएगा। लेकिन आदित्यपुर में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम को लेकर आदित्यपुर के राजद नेता पुरेन्द्र नारायण सिंह के द्वारा इसकी स्पष्टीकरण नहीं की गई है, जिससे कोल्हान के राजद कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

वही राजद के महासचिव कमलदेव सिंह ने सुरेंद्र नारायण सिंह पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि इस भ्रम की स्थिति उसने ही पैदा की है। कार्यक्रम को लेकर उसने ना ही पार्टी के किसी को आमंत्रण भेजा है और ना ही स्थिति स्पष्ट करते हुए जानकारी दी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है, कि जब उसने पिछली बार कहा था। कि वे सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है, तो फिर किस अधिकार के तहत बैनर के माध्यम से राजद के महासचिव सह प्रभारी होने का दावा करते हुए कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। जिसे लेकर मंत्री संजय प्रसाद यादव से शिकायत करते हुए पूरे वस्तु स्थिति की स्पष्टीकरण और जांच करते हुए कार्रवाई की मांग करेंगे ।




