सरायकेला–खरसावां जिले में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कपाली पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार की जारी है। इसी क्रम में कपाली थाना प्रभारी घीरंजन रंजन कुमार के नेतृत्व में दिनांक 20.12.2025 को गौरी घाट क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे कुल तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। इनमें दो ट्रैक्टर बालू लोड अवस्था में थे, जबकि एक ट्रैक्टर खाली था, जिसे लोडिंग के लिए तैयार रखा गया था। जब्त सभी वाहनों के विरुद्ध अग्रतर कानूनी कार्रवाई हेतु जिला खनन पदाधिकारी, सरायकेला–खरसावां को पत्राचार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पूर्व 19.12.2025 को भी इसी गौरी घाट क्षेत्र से अवैध बालू परिवहन करते हुए एक बालू लोड ट्रैक्टर को पकड़ा गया था। लगातार हो रही इन सख्त कार्रवाइयों से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है तथा क्षेत्र में अवैध खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है।





