
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज 2 स्थित एक्रोपोली मेटल इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करने वाले ठेका मजदूर शंकर कैवर्त काम के दौरान पिछले दिनों अपने दाहिने हाथ की तीन उंगलियां गंवा बैठे हैं।अब इस बात को लेकर जेबीकेएसएस के लोग कंपनी गेट पर मुआवजा को लेकर प्रदर्शन कर प्रबंधन पर दबाव बना रहे हैं। उनका आरोप है कि उंगलियों को गंवाने वाले ठेका मजदूर शंकर कैवर्त को कंपनी प्रबंधन द्वारा न तो मुवावजा दिया गया न ही उसे स्थायी किया गया है।जबकि मजदूर महीनों से फरियाद लगा रहा है।गुरुवार को जेबीकेएसएस के लोग प्रेम मार्डी के नेतृत्व में कंपनी का गेट जाम कर प्रदर्शन पर उतर आए हैं। बता दें कि यह घटना एक वर्ष पूर्व की है। जब ठेका मजदूर शंकर कैवर्त का 31 मार्च 2023 को कंपनी में काम के दौरान दाहिने हाथ की तीन उंगलियां कट गई थी। तब ठेकेदार के द्वारा उसका इलाज आदि कराया गया था। अब उसको लेकर जेबीकेएसएस नेता प्रेम मार्डी आंदोलन पर उतारू हैं।
वहीं प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि मामला एक साल पुराना है और तब उसका इलाज के साथ ठेकेदार के द्वारा मुआवजा दिया जा चुका है. वहीं इस बात पर नजर गड़ाए आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार ने कहा है कि वे वॉच कर रहे हैं अगर शांति व्यवस्था भंग हुई तो सारे आंदोलन कारियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि यह वही प्रेम मार्डी है जो हथियाडीह मामले में जेल गया था। 9 माह जेल में रहकर बाहर आया है. उसे दोबारा केस दर्ज कर जेल भेजेंगे।




