
जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह कोल्हान के सबसे बड़े एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे उन्होंने इमरजेंसी सहित पूरे अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया व्यवस्था देखकर वे नाखुश दिखे जिसे लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को फटकार भी लगाई और अस्पताल अधीक्षक को एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया. इस दौरान प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने पत्रकारों से रु ब रू होते हुए कहा कि मैं मानता हूं कि अस्पताल की व्यवस्था काफी खराब है. राज्य सरकार ने अस्पतालों को बेहतर बनाने के लिए फंड मुहैया करा दी है साथ ही डॉक्टर और मैनपॉवर को भी बढ़ाया गया है.अस्पताल को संचालित अस्पताल के अधीक्षक के जिम्मेवारी होती है. लेकिन किसी एक व्यक्ति से सुधार नहीं हो सकता इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए काम करने की आवश्यकता है निरीक्षण से यही प्रतीत हुआ है कि यहां रूटिंग बेस पर प्रत्येक दिन निरीक्षण अधिकारी द्वारा नहीं की जाती है।
उन्होंने यह भी कहा कि निरीक्षण में कई कमरे बंद पड़े थे खुलवाने पर देखा कि अंदर सामानों को स्टोर किया हुआ है उन्होंने अधीक्षक को निर्देश दिया कि उस कमरे को खाली करा कर मरीज का इलाज करें और इमरजेंसी में बेड की कमी होने से मरीजों को जमीन में लेटा कर इलाज किया जा रहा है. इसके लिए भी वे बेड बढ़ाने की प्रक्रिया आरंभ करेंगे ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को समुचित बेड के साथ इलाज हो सके।





