
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर के प्रवीण सिंह सेवा संस्थान दुर्गा पूजा कमेटी में इस बार म्यांमार (वर्मा) का गोल्डन बौद्ध मंदिर आकर्षण का केंद्र होगा. पंडाल निर्माण के लिए शुक्रवार को धूमधाम से भूमिपूजन हुआ. जानकारी देते हुए कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह पूर्व विधायक, ईचागढ़ ने बताया कि इस बार के दुर्गा पूजा में आदित्यपुर में म्यांमार (वर्मा) का गोल्डन कलर का बौद्ध मंदिर की आकृति आकर्षण का केंद्र होगा. पंडाल के अंदर फाइबर ग्लास का मल्टी कलर की कारीगरी होगी. मूर्ति के पीछे ब्राइट मल्टी लाइट रहेगी. पंडाल 90 फीट ऊंची बनेगी. सिंहद्वार के साथ पेड़ पौधों का लॉन पंडाल के परिसर में बनेगा. पंडाल के निर्माण में 50 कारीगर ढाई माह में तैयार करेंगे. पंडाल पश्चिम बंगाल के मेचेदा के अशोक डे (मां पार्वती डेकोरेटर) के द्वारा तैयार किया जा रहा है. पंडाल का ऊपरी हिस्सा प्लाई के ऊपर फोम की कारीगरी रहेगी. पंडाल का मेन कारीगर चिकेन बेरा कोन्टाइ के हैं. इस मां दुर्गा की प्रतिमा भी 18 फ़ीट की बन रही है जो आकर्षण का केंद्र होगा।
भूमि पूजन के मौके पर कमेटी के संरक्षक एके श्रीवास्तव, यजमान के रूप में अनुराग सिंह, शंकर सिंह, पंकज कुमार प्रसाद, समरेन्द्र नाथ तिवारी, ऋषि मिश्रा, जगदीश नारायण चौबे, बृज मोहन सिंह, पप्पू सिंह, धर्मनाथ शर्मा, सुजल, संतोष सिंह, बच्चा यादव, संजू त्रिपाठी, संजय कुमार, वैभव सिंह, राधा मोहन शर्मा, सौरभ राय, सोनू सिंह, इंद्रजीत पांडेय, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।




