
रांची: रांची जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत द्वारा इन दिनों लगातार जिले के विभिन्न प्रखंडों में निरीक्षण कर समय पर उठावकर उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जेएसएफसी गोदाम, तमाड़ एवं बुण्डू का किया गया औचक निरीक्षण कर कई दिशा निर्देश दिया गया.निरीक्षण के क्रम में गोदाम में भण्डार पंजी एवं आगत पंजी देखा गया। पंजी के अनुसार गोदाम में रखे खाद्यान्न का मिलान करने पर भण्डारित खाद्यान्न की मात्रा संतोषजनक रहने की बातें कही गई। सहायक गोदाम प्रबंधक को निदेशित किया गया है कि नमक का डोर स्टेप डिलीवरी करायें।
साथ ही निदेशित किया गया कि जिन डीलरों द्वारा चीनी मद में राज्य खाद्य निगम के बैंक खाते में राशि जमा कर दिया गया उन डीलरों का भण्डार निर्गमादेश कार्यालय द्वारा निर्गत किया जा चुका है, उन डीलरों का चीनी का डीएसडी करायें।जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत द्वारा कार्यों में लापरवाही करने वाले पदाधिकारी और डीलरों पर सख्त कार्रवाई की बाते कही गई।




