
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के उत्पाद अधीक्षक श्रीमती विमला लकड़ा के निर्देश पर जिले में उत्पाद विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। छापेमारी अभियान के दौरान कांड्रा थाना क्षेत्र के रायपुर और बुरुडीह के जंगलों में नदी किनारे छापामारी कर बड़े पैमाने पर अवैध सामग्री जप्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अधीक्षक उत्पाद, श्रीमती विमला लकड़ा सरायकेला खरसवां के निदेशानुसार उत्पाद निरीक्षक नीरज कुमार द्वारा दिनांक 18.07.2024 कांड्रा थाना क्षेत्र के रायपुर और बुरुडीह जंगल मे नदी किनारे संचालित दो शराब अड्डा पर छापेमारी किया गया।
छापेमारी के क्रम में 800.0 kg जावा महुआ विनष्ट किया गया। और 20 लीटर महुआ शराब को जप्त किया गया है। अड्डा संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया जा रहा है। कृष्ण धीवर और मोटू टुडू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।




