
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के यातायात थाना प्रभारी आए दिन हो रहे सड़क घटनाओं की गंभीरता से लेते हुए कंपनी मालिकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा था की गाड़ी रोड पर पार्किंग ना करें, वरना कार्रवाई होगी। परंतु कुछ कंपनी मालिकों द्वारा आदेश के उल्लंघन कर रॉन्ग साइड में गाड़ी खड़ा कर रहे हैं। जिसे यातायात थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए आज रामकृष्णा फोर्जिंग के 11 गाड़ियों से 5500 रु के फाइन काटते हुए और हिदायत देते हुए कहा है कि, अगर दोबारा गाड़ी पार्क की जाती है तो वरीय अधिकारियों की इसकी जानकारी देते हुए आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी । जिससे कंपनी मालिकों में खलबली मचा हुआ है।
कई गाड़ी सड़कों पर गलत तरीके से खड़े कर दिए जा रहे हैं । रॉन्ग साइड में गाड़ियां भी अधिक खड़ी मिलती है जिसको लेकर यातायात थाना प्रभारी राजेश सिंह ने गंभीरता से लेते हुए कहा कंपनी मालिकों को नहीं लगाने का सख्त निर्देश दिए हैं ।आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए काफी इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।




