Advertisements
Advertisement

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई और खरसावां थाना के औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित पदाधिकारी से क्षेत्र के विषय में जानकारी लेते हुए कई दिशा निर्देशित दिए गए। उपस्थित पदाधिकारीं एवं पुलिसकर्मियों से थाना क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी प्राप्त करते हुए।
अपराध नियंत्रण, गुणवत्तातपूर्ण अनुसंधान , विधि-व्यवस्था संधारण,नक्सली गतिविधि पर निगरानी,अवैध मादक पदार्थों के खरीद-फरोख्त पर रोकथाम तथा लंबित काण्ड/वारंट/कुर्की/इश्तेहार के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।





