
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला वासीयो में युवा आईपीएस मुकेश कुमार लुनायत के आने से उम्मीद की किरणें जगी है। लोगों का मानना है कि युवा आईपीएस मुकेश कुमार लुनायत अपने पूर्व के तेवर की भांति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए क्षेत्र में अमन चैन कायम रखने के लिए भ्रष्टाचारियो थाना के दलालों एवं अवैध कारोबारी माफियाओं पर लगाम लगाते हुए लोगों को मुक्ति दिलाएंगे।आज बदलते जमाने के दौर में जहां हर तरफ नैतिकता का पतन होता दिख रहा है। हर व्यक्ति अपने निजी स्वार्थ में बहता दिख रहा है ।ऐसे में एक अनुभवी तेज तरार और अच्छे प्रशासनिक पदाधिकारी का जिले के पुलिस अधीक्षक पद पर होना जिला वासियों के लिए फख की बात है। इनके आने से लगी पुलिसिया जंग को छुड़ाने में कामयाब होंगे।भ्रष्टाचारियों और थाना के दलालों से लोगों को मुक्ति दिलाएंगे ।योगदान देते ही कहा कि भय मुक्त समाज और अपराध पर अंकुश के साथ-साथ अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता है। जिससे थाना के दलालों भ्रष्टाचारियों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सभी अवैध कारोबारी वेट एंड वाच की स्थिति में आ गए हैं। जिससे जिला वासियों की उम्मीद की किरणें जग गई है और आम जनता की जुबां पर चर्चा होने लगी है, की कुछ बदलने वाला है।
2018 बैच के तेजतर्रार मृदुभाषी अनुभवी कर्तव्यनिष्ठ जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की ओर आशा और उम्मीद पूर्ण निगाहों से जनता दिख रही है, की अवैध कारोबार ,ब्राउन शुगर, ड्रग्स बालू स्क्रैप के धंधे बंद कब तक होंगे। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक से जनता में उम्मीद और विश्वास बढ़ गया है।जनता पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत से विश्वास पर खरे उतरने की आशाएं और उम्मीदें लगाए बैठी है ।





