
जमशेदपुर : सिद्धगोडा थाना अंतर्गत एग्रिको नाला के समीप 4 एकड़ रैयत जमीन को टाटा स्टील को बेचे जाने के विरोध में रैयतदार के वंशज उपायुक्त से भेंट कर कार्रवाई करने की मांग की है । जमीन के रैयेतदार बिहारी भूमिज की पत्नी शंकरी सिंह अपने परिवार वालों के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंची जहां परिवार वालों ने आरोप लगाते हुए बताया कि 11.28 एकड़ जमीन एमजीएम थाना अंतर्गत बाराबंकी के रहने वाले बिहारी भूमिज की है जिसमें से चार एकड़ जमीन टाटा लीज से बाहर है जिसे झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता राम दास सोरेन, विक्टर सोरेन और अन्य ने फर्जी वंशजों को सामने कर उसे जमीन को हड़प लिए और फिर उसे टाटा स्टील को बेच दिया गया जिसमें टाटा स्टील के द्वारा पार्क का निर्माण किया गया है।
परिवार वालों का कहना है कि बेचे गए जमीन में से असली वंशज को कुछ भी हिस्सेदारी नहीं दी गई वहीं बाकी बचे जमीन पर भी रामदास सोरेन द्वारा हड़पने की साजिश रचते हुए वंशज द्वारा किसी भी तरह के कार्य करने पर रोका जा रहा है जिसे लेकर संकरी सिंह अपनी पुत्री और परिवार के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंची और जमीन हड़पने में शामिल रामदास सोरेन सहित अन्य लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।





