
जमशेदपुर : जमशेदपुर अर्पण संस्था की ओर से महारक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी में किया गया। जिसमें अपार संख्या में नवयुगों ने रक्तदान हेतु हजारों की संख्या में उपस्थित हुए। रक्तदान महादान इसी सोच के साथ नवयुवकों ने जोश के साथ रक्तदान किया। इस वर्ष का रक्तदान नारी सशक्तिकरण और भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित करते हुए , अर्पण संस्था के अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि रक्त दान से बढ़कर कोई पुण्य नहीं !रक्तदान से हम दूसरों के जीवन को बचा सकते हैं ।उन्होंने पूरे जमशेदपुर के लोगों से अपील की आए और रक्तदान करें।
आज यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से लेकर संध्या 6:00 बजे तक चलेगा। इस वर्ष अर्पण संस्था का या दसवां रक्तदान शिविर था। 10 वर्षों से अर्पण संस्था रेड क्रॉस के साथ मिलकर ज्यादा से ज्यादा रक्तदान की लिए प्रयासरत रहती है।




