Advertisements
Advertisement

गुवा : ओड़िशा : प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने और क्योंझर जिला के कर्मठ भाजपा विधायक मोहन चरण माझी प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने जाने पर चंपुआ बीजद विधायक सनातन महाकुड़ भुवनेश्वर पहुंच मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को बधाई दी। चंपुआ विधायक सनातन महाकुद ने मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान एक पांच पन्ने की लम्बी मांग की सूची मुख्यमंत्री को सौंपा।
यूनिटरी यूनिवर्सिटी के लिए विशेष स्थल का चयन, नए और पर्याप्त भवनों का निर्माण, शेष विषयों में पीजी पाठ्यक्रम खोलना, नियमित वी.सी. और सभी आवश्यक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति शामिल है।
Advertisement




