
जमशेदपुर: झारखंड में जहां लु का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। वहीं भीषण इस गर्मी में बिजली रानी की आंख मिचौली भी जारी है। जिससे पूरे झारखंड में कोहराम मचा हुआ है। बिजली नहीं रहने के कारण पानी की समस्या भी विकराल बनी हुई है। अधिक बिजली की कटौती होने से जहां बच्चे बूढ़े परेशान है। वही भीषण गर्मी व उमस भरे इस मौसम में प्रतिदिन अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ता हैं। लोगों का कहना है कि तेज धूप व उमस ने सभी को परेशान करके रखा है, ऊपर से बिजली की आंख मिचौली व अघोषित कटौती। इस समय आग में घी डालने का काम कर रही है। रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है, एक दिन में आठ से दस बार बिजली गुल होना आम बात हो गई है। और रात के वक्त लो वोल्टेज के कारण कूलर व पंखे काम करना बंद कर देते है। बिजली की इस आंख मिचौली के कारण छोटे-छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।
क्षेत्र में कब बिजली आएगी और कब कटेगी, इसका कोई समय- ही नहीं है। बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह स्थिति क्षेत्र में लगातार बनी हुई है। गर्मी के मौसम में लोगों को नियमित रूप से बिजली नहीं मिलने से परेशानी और भी बढ़ गई है।





