
रांची: झारखंड में जांच के नाम से संतरी से लेकर मंत्री ,कर्मचारी से लेकर वरीय अधिकारियों तक की पांव से लेकर दिलो दिमाग तक हिलने लगते हैं। वही सूत्रों के अनुसार झारखंड में एक और पुलिस विभाग में हुए ट्रांसफर पोस्टिंग की जांच होने को लेकर चर्चाएं सुर्खियों में है। पुलिस विभाग में हुए ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर जांच होने की चर्चाएं प्रशासनिक एवं राजनीतिक गलियारों में बड़ी तेजी से चल रही है। जहां झारखंड में एक तरफ ईडी की कार्रवाई ने झारखंड की राजनीतिक एवं प्रशासनिक दिशा दशा को बदलकर रख दिया है। जहां आए दिन ईडी की कार्रवाई से सभी दहशत में रहते हैं, कि कब कहां किसके यहां छापेमारी और जांच हो जाए, और कौन ईडी के रडार और गिरफ्त में आ जाए ,कहां नहीं जा सकता । वहीं दूसरी तरफ पुलिस विभाग में हुए ट्रांसफर पोस्टिंग की जांच होने की चर्चा ने झारखंड की प्रशासनिक एवं राजनीतिक गलियारों को गर्म कर दिया है। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं राजनीतिक एवं प्रशासनिक गलियारों एवं चौक चौराहा में चल रही है। देखना अब यह है कि आने वाले वक्त में जांच की आंच की लपेट में कौन-कौन होंगे और किस तरह की जांच होगी। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।






